फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उप डाकघर तेलका में बहाल होगा आधार केंद्र

Wed, 21 Jan 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। उप डाकघर तेलका में लंबे समय से बंद आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का केंद्र दोबारा शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र की करीब 15 पंचायतों के लोगों को 60 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। यह केंद्र कुछ महीनों से बंद था। इससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब प्रशासन ने हरकत में आते हुए इस केंद्र को बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उधर, उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधार सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। आधार निगरानी समिति की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उप डाकघर तेलका में आधार कार्ड बनाने और अपडेट की सुविधा को जल्द ही दोबारा शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से दूर न जाना पड़े।
वहीं, यूथ कमेटी तेलका के अध्यक्ष धर्मेंद्र सूर्या ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से सुनने और शीघ्र समाधान का भरोसा देने के लिए हम जिलाधीश का आभार व्यक्त करते हैं। यह निर्णय जनता के हित में है और इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें