फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हरियाणा की टीम ने भांदल को 16 रन से हराया

Wed, 21 Jan 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। रोकानंद रूपेक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को हरियाणा और भांदल की टीमों के बीच मैच हुआ। हरियाणा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भांदल की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 86 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह हरियाणा ने 16 रन से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

दूसरे राउंड में जीत दर्ज करने के बाद हरियाणा टीम की भिड़ंत तीसरे राउंड में शर्मा एंड शर्मा टीम के साथ हुई। हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए। जवाबी पारी में शर्मा एंड शर्मा टीम ने भी 126 रन बनाकर मुकाबला ड्रॉ कर दिया। मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ, जिसमें शर्मा एंड शर्मा टीम को छह का लक्ष्य मिला।
सुपर ओवर में हैरी ने पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ते हुए टीम को जीत दिला दी। आयोजक विशाल चौहान ने बताया कि रोकानंद रूपेक मेमोरियल ट्रॉफी की विशेषता यह है कि यह प्रतियोगिता बिना किसी प्रवेश शुल्क के आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें