फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दुनेरा में खराब हो गई शिमला से चंबा आ रही वोल्वो बस

Thu, 11 Jun 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
दुनेरा के पास खराब खड़ी एचआरटीसी की बस:जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। शिमला से चंबा आ रही वोल्वो बस वीरवार को दुनेरा के पास खराब हो गई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक घंटे तक यात्रियों को सड़क के किनारे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

कुछ सवारियों ने वैकल्पिक साधनों का सहारा लिया। एक घंटे बाद निजी बस के सहारे यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचे। रमेश कुमार, संगम कुमार, मनजीत कुमार, रणजीत सिंह और मान सिंह ने बताया कि निगम की बसों के खराब होने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खासकर लंबी दूरी के रूटों पर चलने वाली बसों के खराब होने से यात्रियों का समय और पैसा बर्बाद हो रहे हैं। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि लंबी दूरी के रूटों पर चलने वाली बसों की नियमित तकनीकी जांच करवाई जाए। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई थी। मेकेनिक ने बस को दुरुस्त कर दिया था लेकिन तब तक सवारियां दूसरी बस में चली गई थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें