फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भारी बारिश में एनएच बना तालाब, दुकानें बंद कर घर लौटे दुकानदार

Thu, 11 Jun 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में भारी बारिश के बाद मुगला के पास एनएच पर पानी भरने से बना तालाब।संवाद
विज्ञापन
पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला बाजार में दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन

निकासी सही न होने से हाईवे पर इकट्ठा हुआ पानी, दुकानदार हुए परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुगला बाजार के समीप भारी बारिश के बीच हालात ऐसे बन गए कि दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करने पर मजबूर होना पड़ा। उन्हें दुकानें बंद कर घर लौटना पड़ा।
भारी बारिश के कारण सारा पानी नेशनल हाईवे पर बह रहा था। एनएच तालाब के रूप में बदल चुका था। बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। इस कारण दुकानदारों ने दुकानें बंद की और घरों को लौट गए। दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि नेशनल हाईवे पर निकासी नालियों की हालत ठीक नहीं है। बारिश का पानी दुकानों में घुस रहा है। सड़क पर इतना पानी था कि इसे पार करना भी मुश्किल हो रहा था। उन्होंने कहा कि निकासी नालियां ठीक नहीं होने के कारण सारा पानी सड़क पर बह रहा था। एनएच का पानी दुकानों में घुस गया। इस कारण दुकानें बंद करनी पड़ीं। इस क्षेत्र में एक सब्जी, इलेक्टि्रशियन, मांस की दुकान है। दुकानदारों में तनु कुमार, मान सिंह, सुरेश कुमार और राज कुमार ने कहा कि पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला बाजार के समीप निकासी नालियां सही नहीं हैं। पहले भी कई बार दुकानों में पानी घुस चुका है। अभी यह हाल है तो बरसात के समय में क्या स्थिति बनेगी। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द निकासी नाली को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम प्रियांशु खाती ने कहा कि संयुक्त निरीक्षण भी किया था। इस बारे में एनएच प्राधिकरण से रिपोर्ट ली जाएगी। निकासी नालियों का मरम्मत कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें