फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गेट-खज्जियार मार्ग पर खाई में गिरी वैन, व्यक्ति की मौत

Fri, 08 Aug 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा-खज्जियार मार्ग पर गेट के पास दुर्घटनाग्रस्त वैन।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
खज्जियार/मंगला (चंबा)। गेट-खज्जियार मार्ग पर शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। 37 वर्षीय कैलाशो राम, जो पेशे से दर्जी था, अपनी दुकान से वैन लेकर निकला ही था कि कुछ ही दूरी पर वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कैलाशो राम पुत्र बाबू राम निवासी मियाडी गेट में दर्जी का काम करता था। शुक्रवार शाम करीब 3:00 बजे उसके दोनों बेटे दुकान पर पहुंचे और उसे घर चलने को कहा, लेकिन काम में व्यस्त कैलाशो ने उन्हें थोड़ा रुकने को कहा।
विज्ञापन


बच्चे पैदल ही घर की ओर निकल पड़े। कुछ ही देर बाद कैलाशो वैन लेकर घर की ओर रवाना हुआ, लेकिन दुकान से लगभग 200 मीटर दूर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसा जिस स्थान पर हुआ, उससे करीब 300 मीटर दूर बच्चे पैदल जा रहे थे। घर पहुंचने पर उन्हें दुर्घटना की जानकारी मिली। प्रशासन की ओर से 25,000 रुपये की फौरी राहत पीड़ित परिवार को दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पुष्टि करते हुए बताया किवैन के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें