फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एनआईटी हमीरपुर में पढ़ेंगे मोक्ष सूर्या

Fri, 08 Aug 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर स्थित मोहल्ला धड़ोग के मोक्ष सूर्या ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा से क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मोक्ष ने जेईई मेन्स 2025 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में प्रवेश प्राप्त किया है। उन्हें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (ड्यूल कोर्स) पांच वर्षीय एमटेक कार्यक्रम में चयनित किया है, जो उनके कठिन परिश्रम, दृढ़ निश्चय और समर्पण का परिणाम है। मोक्ष की उपपलब्धि पर शहर स्थित भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा में सम्मान समारोह का आयोजन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृज लाल ने मोक्ष सूर्या को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया और मिठाई वितरित कर विद्यालय परिवार की ओर से हर्ष व्यक्त किया और सभी को इस सफलता की खुशी में शामिल किया। बृज लाल ने कहा कि मोक्ष सूर्या पहले से ही पढ़ाई में निपुण रहे हैं और हमेशा अपनी कक्षा में प्रथम आते रहे हैं। इस मौके पर मोक्ष के पिता जितेश्वर सूर्या, माता ज्योति सूर्या समेत स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें