फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खणबग्गा में दो मंजिला मकान, पांच गोशालाएं और घासनी जलकर राख

Mon, 22 Dec 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भरमौर की बंडग्राम पंचायत में आगजनी के  बाद धुं-धुं कर जलते मकान।संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर उपमंडल के तहत आती बंडग्राम पंचायत में सोमवार सायं 4 बजे के करीब खणबग्गा गांव में एक दो मंजिला मकान, पांच गोशालाएं और एक घासनी जलकर राख हो गई है। मकान के भीतर परिवार को सामान और आभूषण भी जल गए।
विज्ञापन

आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि इससे प्रभावित को लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर भरमौर प्रशासन की ओर रवाना हो गई। टीम के आकलन के बाद भी नुकसान की सही जानकारी मिल पाएगी।
पंचायत की प्रधान शुभा देवी ने बताया कि सोमवार शाम को सरवन कुमार के दो मंजिला मकान से आग की लपटें उठने लगीं। इन्हें देखकर आसपास के लोग एकत्रित होकर आग बुझाने लगे। देखते ही देखते मकान के चार कमरे, किचन, बाथरूम और सामान जल गया। साथ में पांच अन्य भाइयों देश राज, कैलाश, सुरजीत, भजन, व नारद पुत्र धुज की गोशाल और घासनी भी आग की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

उधर, कार्यवाहक तहसीलदार द्रेवेंद्र कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही राजस्व की टीम नुकसान का आकलन लगाने के लिए भेज दी गई है। तहसील मुख्यालय से 35 किलोमीटर के करीब यह घटनाक्रम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें