फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: काम लिए निकला व्यक्ति सिढकुंड के रास्ते में मिला मृत

Fri, 08 Nov 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। काम के सिलसिले में घर से निकला हरिपुर का व्यक्ति सिढकुंड के रास्ते पर पास मृत मिला है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पैतृक श्मशानघाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में 35 वर्षीय मुनीष कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी हरिपुर, सरोल के भाई अनिल कुमार ने बताया कि उसका भाई मुनीष कुमार काम तलाशने के लिए 6 नवंबर को अपने घर से सुबह निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। उनके भाई के पास मोबाइल फोन भी नहीं था। लिहाजा 7 नवंबर को परिजन और सगे-संबंधी उसे तलाशने के लिए निकले। सिढकुंड जाने वाले पैदल रास्ते से नीचे मुनीष कुमार बेसुध हालत में मिला। परिजनों ने तुरंत व्यक्ति को उठाकर वाहन के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। लेकिन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने व्यक्ति को मृत करार दिया। सूचना मिलने के बाद सदर थाना चंबा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव अपने कब्जे में रखकर शवगृह में रखवा दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें