चंबा। विकास खड़ मैहला की ग्राम पंचायत करीयां के वार्ड-एक के गुवाड़ी तन्होटू एक और तन्होटू दो गांव में हैंडपंप शोपिस बने हुए हैं। पिछले पांच साल से जल शक्ति विभाग की ओर से इन बंद पड़े हैंडपंप को ठीक नहीं करवा पाया है। इन गांव के लोगों को अन्य राहगीरों को पानी की किल्लत नहीं होती थी। लेकिन अब लोगों को घर से दूर प्राकृतिक जल स्रोत से पानी लाना पड़ता है तो वहीं राहगीरो को रास्ते में पीने को पानी नहीं मिल रहा है।
ग्रामीण राजीव कुमार, अश्वनी कुमार, देश राज, हितेश कुमार, विजय कुमार और अजय कुमार ने बताया कि हैंडपंप को खराब हुए काफी समय बीत चुका है। लेकिन विभाग अभी तक इनको ठीक नही करवा पाया है। इस बारे में कई बार विभाग को अवगत करवा चुके है लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि इन हैंडपंपों को बदला जाए।