खाई में व्यक्ति का शव मिलने के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम। संवाद
चुराह (चंबा)। रिश्तेदार से मिलने गए व्यक्ति की अपने घर लौटते समय खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय नरोत्तम पुत्र इसर निवासी गांव ओहला डाकघर देहरा के रूप में हुई है। नरोत्तम मंगलवार को सुबह के समय अपने रिश्तेदार के घर दंतुई गए थे। जहां से देर रात होने पर भी घर नहीं पहुंचे। इसके चलते परिजनों को उनकी चिंता सताने लगी। जब परिजनों ने उनके फोन पर कॉल किया तो फोन नहीं उठाया।
इसके बाद परिजन ग्रामीणों को साथ लेकर रात को उसे तलाश करने के लिए निकल पड़े। लेकिन, उनका कोई सुराग नहींं मिला। बुधवार को सुबह दंतुई के पास स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को नाले में बेसुध हालत में देखा। जब ग्रामीणों ने खाई में जाकर देखा तो उसकी पहचान नरोत्तम के रूप में हुई। इसके बारे में ग्रामीणों ने पुलिस और उसके परिजनों को अवगत करवाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया। साथ ही डॉक्टर को बुलाकर मौके पर ही शव का पोस्टमार्टम भी करवाया। इसके उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला