एक्सपायरी डेट का रिफांइड तेल। संवाद
पांगी (चंबा)। पांगी क्षेत्र की ग्राम पंचायत करेल के कवास गांव में राशन कार्ड उपभोक्ताओं को एक्सपायरी डेट वाला रिफाइंड तेल बांटने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित राशन सामग्री को गोदाम में वापस मंगवाया और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। गांव के लगभग सात परिवारों ने खाद्य आपूर्ति विभाग को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि नवंबर माह के अंत में वितरित राशन में रिफाइंड तेल की एक्सपायरी डेट जुलाई, 2024 अंकित थी। यह देखकर उपभोक्ता चौंक गए और इसकी शिकायत विभाग से की।
शिकायत मिलने के बाद विभाग ने जांच शुरू की और यह पाया कि 2024 की एक्सपायरी डेट वाली सप्लाई किलाड़ के मुख्य स्टोर से वितरित की गई थी। यह घटना खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से सतर्कता की कमी को उजागर करती है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सभी पेटियां एक साथ रखी गई थीं, जिससे 2023 का स्टॉक गलती से उपभोक्ताओं तक पहुंच गया। विभाग ने तुरंत इस स्टॉक को वापस मंगवा लिया और नई सप्लाई उपभोक्ताओं को दी जाएगी।
सुरेंद्र राठौर, निरीक्षक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
एक्सपायरी डेट की सामग्री वितरित की है तो तुरंत वापस लें
खाद्य आपूर्ति विभाग ने घाटी के सभी पंचायतों के डिपो होल्डरों को आदेश दिए हैं कि यदि किसी पंचायत में एक्सपायरी डेट का रिफाइंड तेल या अन्य राशन सामग्री वितरित की गई है तो उसे तुरंत वापस लें। साथ ही विभाग ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया है कि जो तेल एक्सपायर हो चुका था, उसे वापस लिया जाएगा और उन्हें ताजे उत्पाद दिए जाएंगे। विभाग ने भविष्य में ऐसी गलतियों से बचने के लिए और अधिक सख्त निगरानी रखने की बात भी की है।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला