फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मक्कन में आग की भेंट चढ़ा मिट्टी का कोठा

Thu, 05 Mar 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में चुराह की जुंगरा पंचायत के भटका गांव में मकान में भड़की आग से उठता धुंए का गुब्बार।संवा
विज्ञापन
बुधवार रात करीब 11 बजे की घटना, विभागीय टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत मक्कन में एक मिट्टी के कोठे में आग लग गई। यह हादसा बुधवार देर रात को हुआ। गनीमत यह रही कि हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
दूसरी तरफ, राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब नुकसान का आकलन किया जा रहा है। नुकसान के आधार पर प्रभावित को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह मिट्टी का कोठा भूमा पत्नी नौरंग निवासी गांव और मुहाल मक्कन का था। देर रात को इसमें आग लग गई। इस दौरान कोठे की लकड़ी की छत पूरी तरह से जल गई। हालांकि, ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं हो पाए। एसडीएम तीसा राजेश कुमार ने बताया कि इस बारे सूचना मिली थी। वीरवार को मौके पर टीम भेजी गई। नुकसान के आधार पर उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें