फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह का व्यक्ति 525 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर रखालू माता मंदिर के पास पुलिस विभाग की एसआईयू टीम ने गश्त के दौरान चुराह के व्यक्ति को 525 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वह चरस बैग में छिपाकर ले जा रहा था। आरोपी की पहचान अशोक कुमार निवासी टिकरीगढ़ डाकघर चुराह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम वीरवार देर शाम भरमौर-तीसा मार्ग पर रखालू माता मंदिर के पास गश्त पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति तीसा की ओर से कंधे पर बैग उठाए पैदल आ रहा था। टीम को देखकर वह घबरा गया। टीम ने शक के आधार पर उसे रोका और तलाशी के दौरान नशा बरामद किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता लगाने के प्रयास हैं कि आरोपी चरस कहां से लाया था और कहां लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें