फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पनेला मार्ग पर खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

Mon, 04 May 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। पनेला मार्ग पर खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई है। यह घटना बीती रविवार शाम को हुई। 45 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र हरू निवासी गांव बहारेई बाइक पर चंबा से अपने घर बहारेई की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने पनेला और सरड़ा नाला के बीच बाइक को सड़क के किनारे खड़ा किया और शौच के लिए ढांक की ओर चले गए। पैर फिसलने से वह असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गए। राहगीरों और लोगों को घटना का पता चला तो उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने युवक को खाई से निकाला और गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने कहा कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें