फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार में लगा मेहमानों का मेला

Sun, 01 Mar 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी वाले दिन पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से खिले पर्यटन कारोबारियों के चेहरे
विज्ञापन

झील के किनारे सेल्फी लेकर अपनी यात्रा को यादगार बना रहे हैं सैलानी
होटलों में 40 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी, होली पर और बढ़ने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल रविवार को पर्यटकों से गुलजार दिखा। झील मैदान पर्यटकों से भरा हुआ मिला। नए साल के जश्न के बाद यहां पर्यटकों की आमद काफी कम हो गई थी।
होली नजदीक आते ही पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। दिल्ली, गुजराज और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से पर्यटक परिवार के साथ घूमने के लिए आ रहे हैं। लक्कड़मंडी में बर्फ देखकर काफी खुश हो रहे हैं। देवदार के पेड़ों से घिरे हरे भरे मैदान के बीच बनी झील को देखकर उनकी उत्सुकता बढ़ रही है। घुड़सवारी, पैराग्लाईडिंग और पारंपरिक परिधान पहनकर फोटोग्राफी कर यात्रा को यादगार बना रहे हैं। दिल्ली से आए पर्यटक समीर रस्तोगी, मनीष कुमार, नरेश कुमार, हिम्मत सिंह और अशोक चौहान ने बताया कि प्रकृति का इतना सुंदर नजारा उन्होंने पहले कहीं नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से होटल व्यावसायियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। मौजूदा समय में होटलों में 40 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। यह होली के दौरान बढ़ सकती है। अन्य छोटे कारोबारी भी पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें