फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरी में एक सप्ताह से नहीं टपकी पानी की बूंद

विज्ञापन
सेरी गांव में पानी न आने पर खाली बर्तनों के साथ खड़ी महिलाएं। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत कुम्हारका के गांव सेरी के कुछ घरों में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बंद पड़ी हुई है। पेयजल आपूर्ति बंद होने पर ग्रामीणों को पीने और अन्य उपयोग के लिए पानी मीलों चलकर प्राकृतिक जलस्रोत से ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो कई बार जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों को पानी की आपूर्ति न होने की शिकायत की गई लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में विभाग और कर्मचारियों के प्रति रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर बंद पड़ी पेयजल आपूर्ति को सुचारु करवाने की मांग की है। प्रदीप कुमार, सुभाष कुमार, भानो राम, सोनू, किरपा राम, अजय कुमार ने बताया कि उनके घरों में पानी न आने से विशेषकर गृहिणियों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जलजीवन मिशन और अन्य स्कीमों के जरिये विभाग लोगों को घर-द्वार पानी प्रदान करने के दावे करता है।
वहीं, उनके घरों में एक सप्ताह से पानी की बूंद तक नहीं टपकी है। कहा कि समस्या का जल्द समाधान न होने पर वे अधिशासी अभियंता से मिलकर समस्या के बारे में अवगत करवाएंगे। अधिशासी अभियंता अरशद ने बताया कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है। ऐसी बात है तो समस्या का हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें