फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिंजर मेले से पहले बनेगा साल नदी पर डबल लेन पुल

Mon, 18 May 2026 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार को दिए निर्देश, फुलणूटाला में चल रहा डबल लेन पुल का कार्य
विज्ञापन

पांच करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर तैयार करवाया जा रहा है डबललेन पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग पर फुलणूटाला के समीप साल नदी पर डबल लेन पुल का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को मिंजर मेले तक पुल निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल क्षेत्रीय लोगों, मालवाहक वाहनों और मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा राहतकारी साबित होगा।
विज्ञापन

वर्तमान में साल नदी पर एक खस्ताहाल संकीर्ण पुल मौजूद है, जिससे एक समय में केवल एक भारी वाहन या बस ही गुजर पाती है। इस कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नया डबल लेन पुल इन समस्याओं का स्थायी समाधान साबित होगा। पुल के निर्माण से साहो क्षेत्र की सुंगल, सिल्लाध्राट, जडेरा, पल्यूर, साहो, प्रौथा, कड़ी, लिग्गा, कुड़था, रजिंडू, सराहन, रान, अठलूंई के साथ पनेला क्षेत्र की छह पंचायतों की हजारों की आबादी को सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी। साथ ही भरमौर-पठानकोट हाईवे से मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के वाहनों को वाया बालू-फुलणूटाला भेजा जाता है। ऐसे में पुल का निर्माण यात्रा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाएगा। इससे यातायात का दबाव भी बंटेगा और दुर्घटनाओं की संभावना में भी कमी आएगी। वहीं, पुल के निर्माण से भरमौर और होली क्षेत्र में चल रही जल विद्युत परियोजनाओं को भी लाभ होगा। इन प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल होने वाली भारी-भरकम मशीनों को मौजूदा समय में वाया बारगाह होकर लाया जा रहा है जिससे कई बार खड़ी चढ़ाई पर वाहन फंसने की घटनाएं सामने आती रही हैं। नए पुल के बन जाने से वाया सरोथा होकर बड़े वाहनों को आसानी से लाया जा सकेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि चंबा-साहो मार्ग पर फुलणूटाला के समीप साल नदी पर डबल लेन पुल बनने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। मिंजर तक पुल निर्माण पूरा करने को लेकर ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें