फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहाड़ गर्म होने से बढ़ी पंखों और एसी की बढ़ी मांग

Mon, 18 May 2026 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी से उमस से परेशान होने लगे लोग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बने सहारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। कभी अपनी ठंडी और सुहावनी जलवायु के लिए पहचाने जाने वाले पहाड़ी क्षेत्र अब लगातार बढ़ती गर्मी की चपेट में आते जा रहे हैं।
मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब हिमाचल के पर्वतीय क्षेत्रों में भी साफ दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों से बनीखेत और इसके आसपास के इलाकों में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को दिन के समय तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में मनीष कुमार, सुनील कुमार, रमेश कुमार, राज कुमार और संजीव कुमार ने कहा कि पहले जहां गर्मियों के मौसम में भी पंखों की जरूरत बहुत कम महसूस होती थी, वहीं अब हालात ऐसे बन गए हैं कि घरों, दुकानों और होटलों में पंखों के साथ एसी लगाने की नौबत आ गई है। बढ़ती गर्मी ने पहाड़ी क्षेत्रों की पारंपरिक जलवायु को भी बदलना शुरू कर दिया है। बनीखेत क्षेत्र में सुबह से ही तेज धूप निकल रही है और दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। इस कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी के कारण अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों में मदन कुमार, बिंदु, मुकेश कुमार और परमेश कुमार ने बताया कि पहले की तुलना में अधिक लोग गर्मी से राहत पाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीद रहे हैं। कई घरों और होटलों में पहली बार एसी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते साल की अपेक्षा 25 फीसदी पंखों समेत एसी की मांग बढ़ी है। मौसम में होने वाले बदलाव को भी इसका मुख्य कारण माना जा सकता है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग बढ़ना उनके लिए भी मुनाफे का सौदा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें