चंबा एसपी को ज्ञापन सौंपती सफाई कर्मचारी।संवाद
शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना में अपनी शिकायत वापस लेने की कही बात
दो दिन से मेडिकल कॉलेज के दो कर्मचारी कर रहे उनकी तलाश : उषा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ईपीएफ का पैसा खाते में नहीं आने की शिकायत करने के बहाने महिला थाने में ठेकेदार के खिलाफ दुराचार करने की शिकायत कर दी गई। यह बात सोमवार को उषा ने सदर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपने के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि 11 जून को मेडिकल कॉलेज में काम करने वाली तीन महिला कर्मचारियों ने उनसे कहा कि ईपीएफ खाते में नहीं जमा हो रहा है। इसकी शिकायत पुलिस में करेंगी। वह भी उनके साथ शिकायत करने के लिए महिला थाना में गईं। वहां तीनों महिलाओं ने ठेकेदार के खिलाफ दुराचार करने की शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत के बाद ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। वह अभी जेल में बंद है। जब उन्हें झूठी शिकायत का पछतावा हुआ तो तीनों महिलाओं से शिकायत वापस लेने की बात कही लेकिन तीनों ने शिकायत वापस लेने के बजाय उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने कहा कि ठेकेदार और उनके मुंशी पर लगाए गए आरोप हैं झूठे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि दो दिन से गुलजार और आशिक मोहम्मद ढूंढ रहे हैं। ये दोनों भी मेडिकल कॉलेज में काम करते हैं। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है और पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत मिली है, पुलिस जांच कर रही है।