चंबा के पांगी में भेज पत्र के साथ्ज्ञ पकड़ी गई गाड़ी।स्रोत विभाग
चंबा। पांगी उपमंडल की पुर्थी रेंज के तहत आते बड़ा बंबल में वन विभाग की टीम ने एक मालवाहक वाहन से भोजपत्र बरामद किया है। वन विभाग की टीम ने वीरवार रात को गश्त के दौरान यह कार्रवाई की।
वाहन चालक मौके पर भोजपत्र को लेकर किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने वाहन समेत भोज पत्र को जब्त कर लिया और वाहन चालक को आठ हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा करने पर वाहन को छोड़ा गया।
जानकारी के अनुसार वनरक्षक मान सिंह, बड़ा बंबल वन रक्षक संजय, रेई वन रक्षक देसराज और वन मित्र राज सिंह की टीम पुर्थी रेंज के तहत आते बड़ा बंबल में वीरवार मध्यरात्रि गश्त पर रही। गश्त के दौरान टीम को जांच करने पर वाहन में भोज पत्र मिला।
टीम ने चालक को भोज पत्र कहां से लेकर आया है और उसे कहां लेकर जाने बारे पूछताछ की। इतना ही नहीं, मौके पर वाहन चालक भोज पत्र को लेकर किसी प्रकार का कोई भी बिल या अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाया
उधर, डीएफओ चंबा रवि गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने पांगीवासियों से अपील की है कि जंगल संरक्षण करने में विभाग का सहयोग करें, जिससे जंगलों को दोहन होने से रोका जा सके।