फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेयजल लाइन फटने से जुआंस गांव में मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
गांव में फटे पाइप से निकलतीं पानी की बौछारें। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
सलूणी/चंबा। संघनी से सलूणी के लिए बिछाई गई पेयजल लाइन बुधवार शाम को जुआंस गांव में सड़क के बीचोबीच फट गई, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे हुई, जब पेयजल लाइन फटी और पानी की गगनचुंबी बौछारें घरों की ओर गिरने लगीं। गांव में 100 परिवार रहते हैं, जिनके मकानों में पानी के गिरने से लोग घबराकर बाहर खुली जगहों पर दौड़ गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तुरंत जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और बिजली और पानी की लाइनों को बंद करवाया। 6:30 बजे तक पेयजल लाइन की लीकेज की मरम्मत कर दी गई, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।
गांववासियों ने बताया कि पहले भी यह पेयजल लाइन गग्गल के पास फटी थी, जिससे लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया था। अब जुआंस गांव में फिर से लाइन फटने से खतरा पैदा हो गया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते जल शक्ति विभाग ने पेयजल लाइन को बंद नहीं करवाया होता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

ग्रामवासियों का कहना है कि पेयजल लाइन बिछाने में लापरवाही बरती गई है, जिसका खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता शौरभ ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और पानी की आपूर्ति को बंद करवाया। पेयजल लाइन की लीकेज की मरम्मत कर दी गई है और समस्या का समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें