फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी के खिलाफ मांगी कार्रवाई

Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। किशोरियों को जागरूक करने के उद्देश्य से सलूणी में रविवार को आयोजित कार्यक्रम विवादों में घिर गया है। कार्यक्रम के आयोजन से उखड़ी महिलाओं ने इसकी शिकायत शिमला तक कर दी। उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दरअसल बाल विकास परियोजना अधिकारी सलूणी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन सलूणी विश्रामगृह में किया था। बैठक में किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जानी थी। इस बैठक में केवल दूरदराज की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही अपने केंद्र की किशोरियों के साथ उपस्थित रहीं, जबकि नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों की एक भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बैठक में भाग नहीं लिया। ऐसे में दूरदराज से आने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भड़क गई। इस बैठक में चीह पंचायत, हिमगिरि, डियूर और भंादल आदि दूरदराज की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही पहुंची थी। दूरदराज से आई महिलाओं ने उन्हें रविवार को बुलाए जाने पर ऐतराज जताते हुए यह हंगामा खड़ा किया है। महिलाओं का कहना है कि रविवार को वे घर का सारा कामकाज छोड़कर बैठक में आई थी, जबकि इस बैठक में नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र की महिलाएं उपस्थित ही नहीं हुईं। महिलाओं ने बाल विकास परियोजना अधिकारी सलूणी के खिलाफ महिला बाल विकास निदेशक शिमला से शिकायत कर दी। इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि रविवार को बैठक नहीं बुलाई जाती है। उन्होंने कहा कि किशोरियों को जानकारी घर पर रहकर भी दी जा सकती है। बैठक में नजदीकी केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न बुलाकर केवल दूरदराज की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को क्यों बुलाया गया था।
विज्ञापन


न आने का कारण पूछेंगे
बाल विकास परियोजना अधिकारी संधु का कहना है कि बैठक में सलूणी खंड की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बैठक में अनुपस्थि रही, उनसे जल्द ही बैठक में न आने का कारण पूछा जाएगा।

शिकायत मिली: निदेशक
महिला बाल विकास निदेशक मधु शर्मा ने कहा कि उन्हें फोन पर इस मामले की शिकायत मिली है। उन्होंने माना कि रविवार को कि सी भी प्रकार की बैठक नहीं बुलाई जाती है। जल्द ही बाल विकास अधिकारी सलूणी से इस संबंध में बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें