फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में हल होंगी समस्याएं

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्थानीय पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस वेलफेयर की मीटिंग में एसपी कुलदीप शर्मा ने जिला के सभी पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्लास फोर से लेकर एसडीपीओ तक की समस्याओं को सुना गया और उनका मौके पर ही निपटारा किया गया। बैठक में खासकर सीमा पर तैनात कर्मियों को चारपाइयों की समस्या उठी। इसे दो दिन में हल करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस कर्मियों की ट्रांसफर के मामले भी आए। एसपी ने मौके पर ही इनके आवेदन पर अच्छा काम करने की शर्त पर इन्हें उनके मनपसंद स्थान पर ट्रांसफर करने के आर्डर जारी किए हैं। थानों व पुलिस चौकियों में पानी के टैंक खराब होने की शिकायत भी आई। इस पर दो दिन में ही लोहे की खस्ताहाल टंकियों की जगह प्लास्टिक की नई टंकियां रखवाने के निर्देश जारी किए गए। कुछ जगह कंप्यूटर खराब होने की भी सूचना दी गई। इन्हें भी जल्द दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी ने बताया कि वह पुलिस कर्मियों की हर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे। अगर पुलिस कर्मियों को बेहतर वातावरण व आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी तो वे अच्छा काम करेंगे। तबादला चाहने वाले कर्मियों को उनके मनपसंद स्टेशन दिए गए हैं। जो पुलिस कर्मी अच्छा काम करेगा, उसे पुरस्कृत किया जाएगा और जो गलत कार्य करेगा उसे किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर उनके साथ एएसपी कुलवंत सिंह, डीएसपी कुलभूषण वर्मा, डीएसपी सलूणी विनोद धीमान, डीएसपी डलहौजी रमन सहित सभी थानों व पुलिस चौकियों के प्रभारी भी मौजूद थे।
बाक्स--इंसेट........
दो पुलिस कर्मी सम्मानित किए
चंबा। एसपी कुलदीप शर्मा ने सोमवार को राधा स्वामी सत्संग के दौरान उदयपुर में अच्छा कार्य करने के लिए दो पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया है। इनमें हैड कांस्टेबल अल्लाहदित्ता व कांस्टेबल रजनी देवी शामिल हैं। इन्हें एसपी ने नकद राशि व प्रशस्ती पत्र दिया।

बाक्स--
जब्त होंगी लावारिस गाड़ियां
चंबा। एसपी ने सड़कों के किनारे खड़ी की जाने वाली लावारिस गाड़ियों को कब्जे में लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कई जगह लोग गाड़ियों खड़ी कर देते हैं और उन्हें नहीं हटाते। पुलिस ऐसी गाड़ियों को कब्जे में लेगी। पहले तो इनके चालान काटे जाएंगे। फिर भी इनके मालिक न आए तो कोर्ट के माध्यम से इनकी नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें