फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घायल को टांडा किया रेफर

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा(चंबा)। चंबा-जसौरगढ़ में मांगू के पास हुई दुर्घटना के एक घायल को डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज अस्पताल टांडा रेफर किया गया है। वहीं एक घायल का इलाज जिला अस्पताल में और चार घायलों का इलाज तीसा में ही चल रहा है। उधर, इस दुर्घटना में मारे गए टिंकू का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल टेक चंद पुत्र नंद लाल निवासी खंटुई की हालत में सुधार न होने के कारण उसे उपचार के लिए टांडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

टेक चंद पुत्र देवी सिंह निवासी कैला का इलाज जिला अस्पताल चंबा में चल रहा है। अब इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं सुभाष चंद निवासी खंटुई, टेक चंद पुत्र वेद खंटुई, लोकेंद्र निवासी सकुईं और रमेश का उपचार सिविल अस्पताल तीसा में ही चल रहा है। मृतक टिंकू पुत्र नंद लाल का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें