होली (चंबा )। इलाके में लगातार हो रही बारिश से पर्यटन व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ है। एरिया के जोतों में देश और विदेशी पर्यटन गर्मियों में घूमने आते रहते थे। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण जोताें में पर्यटक हीं पहुंच पा रहे हैं। जालतू जोत जोकि बैजनाथ के समीप है। बैजनाथ से पर्यटन जालतू जोत में घूमने आते हैं। इंद्र हार जोत भी धर्मशाला के साथ है।
भागसू नाथ से आने वाले पर्यटक पैदल इस जोत तक पहुंचते थे। इसके अलावा तालग जोत में भी पर्यटन न के बराबर ही है। मौसम खराब रहने से पर्यटन व्यवसाय को धक्का लगा है। पर्यटन कम आने के चलते इन जोत में व्यवसाय करने वाले लोगाें का धंधा भी काफी मंदा है। गर्मियों के मौसम में इन जोतों में पर्यटक ज्यादा संख्या में पहुंचते थे।
पर्यटकाें चरण जीत, मनोज कुमार, हरेंद्र कुमार, श्याम कुमार, प्रताप आदि का कहना है कि जोताें में इस बार न के बराबर ही पर्यटन घूमने आ रहे हैं। लगातार बारिश के चलते पर्यटक कम ही घूमने आ रहे हैं।
उन्हाेंने कहा कि पहले जोतों में पर्यटक ज्यादा संख्या में घूमने आते थे। बारिश और बर्र्फबारी के कारण पर्यटक घूमने नहीं आ रहे हैं। इससे पर्यटन व्यवसाय को भी धक्का लगा है। जोतों में सारा साल बर्फ पड़ रही है। बर्फ पड़ने से पर्यटक जोतों में घूमने नहीं आ रहे हैं। इन जोतों में बैजनाथ, धर्मशाला और बड़ा भंगाल से पर्यटक घूमने आते थे।