फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी स्विट्जरलैंड खज्जियार की सफाई का जिम्मा मात्र पांच लोगों के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड खज्जियार की सफाई व्यवस्था मात्र पांच सफाई कर्मचारियों के हवाले है। जबकि विभाग ने जिस कंपनी को खज्जियार की साफ-सफाई का ठेका दिया है। उससे करार के मुताबिक खज्जियार में दस सफाई कर्मचारियों को नियुक्त होनी है। इसके बावजूद खज्जियार में दस की बजाए पांच कर्मचारी की सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि खज्जियार का दायरा काफी बड़ा है।

इसलिए पांच कर्मचारी यहां की सफाई का जिम्मा संभालने के लिए पर्याप्त नहीं है। अगर करार के अनुसार खज्जियार में सफाई कर्मी नहीं रखे गए तो जिस प्रकार की सुंदरता और स्वच्छता को देखते हुए निर्णय लिया गया था, वह सार्थक नहीं हो पाएगा। वन्य प्राणी विभाग ने खज्जियार की सफाई व्यवस्था निजी कंपनी को 93 हजार रुपये प्रति महीने पर दी है।
विज्ञापन


निजी कंपनी को करार के अनुसार खज्जियार मैदान, सड़क और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई करने के लिए दस कर्मचारी नियुक्त करने होंगे। स्थानीय लोग भी विभाग से मांग कर रहे हैं कि सफाई व्यवस्था निजी कंपनी को देने का फायदा तभी है अगर निजी कंपनी पूरी ईमानदारी के साथ खज्जियार की साफ सफाई करे।
विज्ञापन


उन्होंने जिला प्रशासन और वन्य प्राणी विभाग से मांग की कि खज्जियार में सफाई व्यवस्था के लिए उचित कर्मचारियों की नियुक्ति करवाई जाए। संबंधित कंपनी के इंचार्ज चंदन पाठक ने बताया कि फिलहाल पांच सफाई कर्मचारी खज्जियार में सफाई करने के लिए लगाए गए हैं। आने वाले समय में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें