फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से स्कूलों में शुरू होंगी प्री नर्सरी के लिए दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला भरियां में शिक्षण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय मुख्य शिक्षक रमेश कुमार ने की। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन


शिक्षा संवाद कार्यक्रम में पदाधिकारियों को बताया कि प्री प्राइमरी कक्षाओं में तीन वर्ष पूर्ण करने वाले बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया एक अप्रैल से तीन जून तक होगी। कार्यक्रम में अभिभावकों को बच्चों की स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी गई। इससे पहले स्कूल का वार्षिक परिणाम भी घोषित किया गया। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ और स्कूली नौनिहाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें