फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम खराब, 27 फरवरी को कैसे खुलेंगे जनजातीय क्षेत्रों के सरकारी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के जनजातीय क्षेेत्रों में सरकारी स्कूल 27 फरवरी को खुलेंगे। मगर वहीं मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी होने का अनुमान है। इससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों के मुताबिक स्कूल खुलने के बाद जहां बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां होंगी तो वहीं आगामी शैक्षणिक सत्र भी शुरू होगा। जानकारी के अनुसार जिले के जनजातीय क्षेत्रों में शीतकालीन अवकाश एक जनवरी को शुरू हुआ था। इसके बाद 27 फरवरी को स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन


इस बार जिले में रिकॉर्डतोड़ बर्फबारी हुई है। ऐसे में जनजातीय क्षेत्रों में अभी भी बर्फ जमीं हुई है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। अभिभावकों की मानें तो इस बार क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। ऐसे में स्कूलों में वह बच्चों को भेजने से कतराएंगे।

अभिभावक रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, बिमला देवी, रेखा देवी, उत्तम चंद, राजेंद्र कुमार, पुन्नु राम, रेखा देवी, कौशल्या देवी, सपना देवी, रणवीर सिंह, सुषमा देवी, कांता देवी, देसराज और प्रकाश चंद ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर में अभी भी बर्फ जमी हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार से एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। ऐसे में दोबारा हिमपात होने की संभावना है। ऐसे में अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की कि मौसम को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों को बढ़ाया जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन


इस बार मौसम का जिले में इतना कहर बरपाया है कि 11 फरवरी को खुलने वाले गैर जनजातीय क्षेत्र के सरकारी स्कूल 18 फरवरी खुले हैं। बार-बार मौसम की करवट से प्रशासन को छुट्टियां बढ़ानी पड़ी। 18 फरवरी को जहां स्कूल खुले तो वहीं मौसम भी कुछ दिनों तक ठीक रहा। मगर जैसे ही जनजातीय क्षेत्र के खुलने का समय आया है तो मौसम ने फिर तेवर बदल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें