फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिहार के समीप दरका पहाड़, सात घंटे ठप रहा चंबा-पठानकोट एनएच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर परिहार के समीप भारी भूस्खलन होने से करीब सात घंटे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहा। इससे यहां से गुजरने वाले सैकड़ों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालत यह रही कि नेशन हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। हालांकि सूचना मिलते ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की टीम ने मशीनों के साथ मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को बहाल कर दिया। मार्ग बहाल होने के बाद यात्री बसों में सवार होकर गंतव्यों की ओर रवाना हुए।
जानकारी के अनुसार चंबा पठानकोर्ट हाईवे पर परिहार के समीप सुबह करीब नौ बजे पहाड़ी से चट्टान आ गिरी। इस कारण नेशनल हाईवे पूरी तरह ठप हो गया। सुबह के समय चंबा पहुंचने वाली बसें जहां देरी से पहुंची तो वहीं चंबा से अन्य जिलों की ओर रवाना होने वाली बसें भी मार्ग पर घंटों फंसी रही। मार्ग बहाल होने के बाद ही बसें निर्धारित रूटों की ओर रवाना हुईं। गौरतलब है कि शनिवार को भी सुबह के समय उक्त मार्ग कांदू के समीप भारी भूस्खलन होने के कारण ठप हो गया था। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। करीब चार घंटों बाद मार्ग बहाल हो सका था। यात्रियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंबा पठानकोट अवरुद्ध हो रहा है। इस कारण उन्हें दिक्कतें पेश आ रही हैं। कुल मिलाकर सुबह ही मुख्य मार्ग बंद होने से जिले की रफ्तार थम गई। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशाषी अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि रविवार को सुबह के समय चंबा-पठानकोट मार्ग परिहार के समीप भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। उन्होंने कहा कि टीम को मौके पर भेजकर एनएच को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
भूस्खलन ने रोका विधानसभा उपाध्यक्ष का काफिला
दो घंटे फंसे रहे, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा से शाहपुर में आयोजित होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए रवाना हुए विस उपाध्यक्ष का काफिला परिहार के समीप थम गया। मार्ग पर परिहार के समीप भारी भरकम भूस्खलन हुआ था। इसके चलते मार्ग खुलने तक विस उपाध्यक्ष को रुकना पड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या कार्यकर्ता गाड़ियों में सवार थे। मार्ग बंद होने के चलते करीब दो घंटे तक विस उपाध्यक्ष को इंतजार करना पड़ा। क्षेत्र के ग्रामीणों को जैसे ही भनक लगी कि विस उपाध्यक्ष सड़क पर रूके है। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी समस्याएं विस उपाध्यक्ष के समक्ष रखी। विस उपाध्यक्ष ने भी इन समस्याओं को सुना और जल्द हल करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें