फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिनों बाद भी भरमौर होली से नहीं छंटा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिनों बाद भी भरमौर-होली से नहीं छंटा अंधेरा
विज्ञापन

मौसम फिर खराब, ऊंची चोटियों में हिमपात शुरू
होली क्षेत्र में चार इंच तक हुआ ताजा हिमपात
भरमौर के निचले क्षेत्रों में बारिश से बढ़ी ठंड
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर(चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर और होली में नौ दिनों का समय बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उपमंडल में रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई थी। इसके बाद यहां बिजली गुल है। हालांकि, बिजली बोर्ड की ओर से आपूर्ति बहाल करने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन विद्युत लाइनों को ज्यादा नुकसान होने के कारण समय लग रहा है। बहरहाल, क्षेत्र में लोग पिछले नौ दिन से सर्द रातें बिना हीटर के काट रहे हैं। हालात ऐसे है कि शुक्रवार को भी भरमौर में निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा तो वहीं ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात होता रहा। वहीं, होली क्षेत्र में भी हिमपात का क्रम जारी रहा। यहां करीब चार इंच तक बर्फबारी देर शाम तक हो गई थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस बार नियमित अंतराल के बाद बर्फबारी हो रही है। इसके चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों में उत्तम चंद, रोशन, लाल, तारा चंद, लक्ष्मी नारायण, उमेश कुमार, भीम सैन, देवेंद्र कुमार, राज कुमार, सुमी राम, प्रथी सिंह, भुवनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में काफी ठंड पड़ती जा रही हैै। ऐसे में ठंड के दिन गुजारना काफी मुश्किल हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि भरमौर और होली में बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें