फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में कूड़ा फेंकने पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
Garbage Shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। प्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी में अब खुले में कूड़ा फेंकने वालों की खैर नहीं है। ऐसा करने वाले से नगर परिषद पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल करेगा। पर्यटन नगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से उपमंडलाधिकारी डलहौजी डॉ. मुरारी लाल की अध्यक्षता में स्वच्छता को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर परिषद डलहौजी के सदस्यों, मनोनीत सदस्यों के अलावा स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जहां पर डस्टबिन लगाने की आवश्यकता है, वहां पर नगर परिषद को शीघ्र डस्टबिन लगाने होंगे। नगर परिषद को निर्देश दिए गए की होटलों के साथ नाले और आबादी वाले स्थानों के पास स्थित नाले और खुले में कूड़ा कर्कट न फेंके। इसके लिए बाकायदा नगर परिषद को वहां पर साइन बोर्ड लगाए जाएं।

एसडीएम डलहौजी ने नप को यह भी कहा कि साइन बोर्ड पर सूचना लिखें कि यहां पर कूड़ा फेंकना सख्त मना है, यदि कोई कूड़ा फेंकते हुए पाया जाता है तो उस से 500 जुर्माने के तौर पर वसूला जाएगा। बैठक में स्वयंसेवीसंस्था ने अवगत कराया कि नगर परिषद की गाड़ी जब कूड़ा उठाने के लिए आती है, तो उसका समय निर्धारित होना चाहिए। ताकि लोग उस समय से पहले नगर परिषद के स्थापित डस्टबिन में कूड़ा कर्कट डाल सके। इससे गंदगी न फैलाएं स्वयंसेवी संस्था ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करने की प्रक्रिया आरंभ की जाए। इस पर नगर परिषद ने अवगत कराया कि कुछ स्थानों पर इस योजना को शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमंडलाधिकारी ने कहा कि डलहौजी को और अधिक सुंदर बनाया जा सकता है, जब स्थानीय लोग और नगर परिषद आपसी तालमेल करके सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि नगर परिषद के दायरे में आने वाले सभी लोग घरों से निकला कूड़ा करकट डस्टबिन में डालें और इधर उधर न फेंके ताकि डलहौजी नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इससे यहां पर आने वाले सैलानियों और लोगों को अच्छा वातावरण मिल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें