फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में गोशाला जलकर स्वाह

विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत कामला के गांव कामला में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे अग्निकांड की भेंट गोशाला चढ़ गई। गनीमत रही कि गोशाला में लगी आग से उठने वाले धुएं को देखकर प्रभावित परिवार मौके पर पहुंचा और उन्होंने जान जोखिम में डाज गोशाला के भीतर बंधे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रभावित परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने गोशाला में लगी आग को बूझाने का प्रयास किया। मगर देखते ही देखते गोशाला जलकर स्वाह हो गई। शनिवार सुबह अग्निकांड के बारे में पंचायत प्रधान ने घटना की सूचना पटवारी को दी गई।

पटवारी ने मौके पर पहुंच प्रभावित परिवार को गोशाला ढकने के लिए तिरपाल दी। वहीं, इस अग्निकांड से एक लाख का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी अनुसार पृथी सिंह पुत्र दौलत राम गांव कामला के गोशाला में शुक्रवार देर रात एक बजे अचानक आग भड़क उठी। गोशाला से उठता धुआं देख परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचें। उन्होंने जैसे-तैसे कर मवेशियों को बाहर निकाला। इसके साथ ही ग्रामीणों ने इस बारे पंचायत प्रधान को सूचना दी। इस अग्निकांड में गोशाला समेत भीतर रखा घास और अन्य खेतीबाड़ी के उपकरण जलकर स्वाह हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह पंचायत प्रधान इंद्र सिंह ने संबंधित पटवारी को घटना के बारे में सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पटवारी रजनी धीमान ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। पंचायत प्रधान इंद्र सिंह ने बताया कि गोशाला जलने से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित को हर संभव सहायता राशि प्रदान करने की मांग उठाई पटवारी रजनी धीमान ने बताया कि प्रभावित परिवार को गोशाला ढकने के लिए तिरपाल प्रदान की गई है। नुकसान का आकलन कर विभाग को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें