फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर-बालू मार्ग पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थर, हादसे का खतरा

विज्ञापन
landslide - फोटो : demo pics
विज्ञापन

 अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुल्तानपुर (चंबा)। सुल्तानपुर-बालू मार्ग पर हेलीपैड की पहाड़ी से सड़क पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इससे वाहनों और राहगीरों का चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। बीती रात को भी उपरोक्त स्थान पर पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर नीचे गिरे। इस दौरान कई दोपहिया वाहन सवार और राहगीर इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। राहगीर चैन सिंह, रूप लाल, प्रवीण कुमार, नरेंद्र, देवेंद्र, रवि कुमार, हंसराज, राजेंद्र और नरेश कुमार ने बताया कि उपरोक्त स्थान पर पहाड़ी से बारिश होने पर सड़क पर पत्थर गिरते रहते हैं। जबकि यह मार्ग वन-वे है।
विज्ञापन


ऐसे में यहां से रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। कई लोग पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों की चपेट में आने से घायल भी हो चुके हैं। इसके अलावा पिछले साल एक युवक पत्थर लगने से मौत के घाट चढ़ गया। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि उपरोक्त पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों की समस्या का स्थायी हल निकाला जाए। इसके लिए पहाड़ी पर सीमेंट की स्प्रे की जानी चाहिए। ताकि पहाड़ी से पत्थरों का गिरने का क्रम बंद हो सके। अन्यथा पत्थरों की चपेट में आने से राहगीर घायल होते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें