फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आधा दर्जन मार्ग रहे अवरुद्ध

विज्ञापन
landslide - फोटो : amarujala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले में पिछने दिनों में हुई मूसलाधार बारिश से अभी भी कई संपर्क मार्ग बाधित हैं। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि के मुताबिक अभी तक आधा दर्जन मार्गों पर यातायात व्यवस्था बहाल नहीं हो पाए हैं। इन मार्गों पर भारी भरकम भूस्खलन होने से इन्हें बहाल करना विभाग के लिए चुनौती बना हुअबा है। इस वजह से प्रभावित क्षेत्रों में दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे अंड्डे, ब्रेड, मक्खन, अखबार और सब्जियों की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। इसके साथ ही स्कूलों के लिए निकले बच्चों को भी जान जोखिम में डालकर मलबे और पत्थरों से हटे रास्तों को पार कर स्कूलों तक पहुंचना पड़ा। हालांकि लोक निर्माण मशीनरी के साथ मार्ग बहाल करने में जुटा हुआ है।

मानसून की पहली बारिश के बाद लोनिवि के मंडल सलूणी के अधीन संघणी-लंगेरा मार्ग पर भूती छौ मार्ग पर मलबा और चट्टानें गिरने से बाधित हो गया है। इस वजह से तीन दिनों से लंगेरा सहित सुरक्षा चौकी खुंडी मराल में तैनात जवानों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं से वंचित रहना पड़ रहा। मार्ग अवरुद्ध होने से चौकी पर तैनात जवानों को पैट्रोलिंग में परेशानियां पेश आ रही है। वहीं, चकलू-कियाणी मार्ग भी शुक्रवार देर रात को गिरे मलबे के चलते अवरुद्ध हो गया था। इसके अलावा सुंड़ला-कोटी मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद चट्टानें और पत्थर गिरने से बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही लोनिवि ने मार्ग बहाल करवा दिया है। वहीं तीसा के तहत तरेला-गुईला मार्ग और तरेला-बौंदेड़ी मार्ग तरेला नाला में बढ़े जलस्तर के चलते शनिवार को वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता सलूणी अरूण पठानिया ने बताया कि संघणी-लंगेरा मार्ग भारी भरकम भूस्खलन होने से यातायात के लिए बाधित है। इसे शनिवार को यातायात के लिए सुचारु करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोनिवि के मंडल सलूणी को मानसून की पहली बरसात से 80 लाख की चपत लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें