फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद को वन विभाग का नोटिस

विज्ञापन
नोटिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा-सुल्तानपुर मार्ग पर तत्वानी के पास सड़क किनारे कूड़ा जलाने के मामले को लेकर वन विभाग ने नप चंबा के कार्यकारी अधिकारी को नोटिस भेजा है। वन विभाग ने लोगों को जागरूक करने के लिए तत्वानी के पास कूड़ा न फेंकने के बारे नोटिस बोर्ड भी लगाया गया है। बावजूद इसके आए दिन यहां पर कूड़ा फेंका जा रहा है। जब यहां कूड़े के ढेर लग जाते हैं तो लोग कूड़े को आग लगा देते हैं। इससे कूड़े का धुंआ सड़क पर आवाजाही करने वाले राहगीरों और शहरवासियों को परेशान करता है और इससे पर्यावरण भी दूषित हो रहा है। शहर के 11 वार्डों से टनों के हिसाब से निकलने वाले कूड़े को ठिकाने लगाने और कूड़े को जलाने की शिकायतें वन विभाग के पास पहुंची है। इन शिकायतों के आधार पर वन विभाग की टीम कई बार मौके पर जाकर भी वस्तुस्थिति का पता लगाया है। इसके बाद वन विभाग ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को नोटिस जारी किया है। चैन सिंह, योगराज, कमल कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, टेक चंद, योगराज, देवेंद्र और अनिल कुमार ने बताया कि चंबा शहर में प्रवेश करने वाले लोग इसी स्थान से होकर गुजरते हैं। ऐसे में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर से आने वाली बदबू राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। जब कूड़े में आग लगाई जाती है तो उससे निकलने वाले प्रदूषित धुंए की वजह से राहगीरों को सांस लेने में भी दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि वन विभाग और नप को उपरोक्त स्थान पर कूड़ा फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई : नीलम नैयर
नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि तत्वानी के पास सफाई करने वाले ठेकेदारों को कूड़ा फेंकने से मना कर दिया है। अगर कोई वहां पर कूड़ा फेंक रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारी अधिकारी को भेजा गया है नोटिस : संजीव शर्मा
डीएफओ चंबा संजीव शर्मा ने बताया कि तत्वानी के पास कूड़ा फेंकने और जलाने के मामले में नप के कार्यकारी अधिकारी को नोटिस भेजा गया है। इसके बाद भी अगर कूड़ा फेंकना बंद नहीं हुआ तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें