फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक बनने आए 80 प्रतिशत युवा ड्राइविंग टेस्ट में फेल

Fri, 22 Jul 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल चुराह में चालक बनने आए 80 प्रतिशत युवा ड्राइविंग टेस्ट में फेल हो गए। उपमंडल के हेलीपैड में शुक्रवार को उपमंडलाधिकारी हितेश आजाद व एमबीआई राहुल नेगी ने युवाओं का सड़क के संकेत चिन्हों का टेस्ट लिया। जिसमें 80 प्रतिशत युवा संकेत चिन्हों को न जानने के कारण इस प्रक्रिया से बाहर हो गए।
विज्ञापन


संकेत चिन्हों का ज्ञान न होने के कारण कई युवाओं ने टेस्ट ही नहीं दिया। उपमंडलाधिकारी हितेश आजाद ने बताया कि चालक को सबसे पहले संकेत चिन्हों का ज्ञान होना जरूरी है। सड़क पर हमेशा संकेत चिन्ह ही हादसे को बचाने में सहायता करता है।

सड़कों पर जगह जगह कई प्रकार के संकेत चिन्ह होते हैं। जिनका ज्ञान सभी चालकों को होना जरूरी है। उपमंडलाधिकारी ने बताया कि जो युवा टेस्ट से बाहर हुए हैं, उन्हें अगले महीने तैयारी कर आने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें