चंबा। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में क्वार्टरों में फंसे पांगी के 72 विद्यार्थियों को बुधवार को एयर लिफ्ट कर चंबा से किलाड़ पहुंचाया गया। इसके साथ ही किलाड़ से 37 लोग चॉपर के जरिये चंबा पहुंचाए गए।
कोरोना की दहशत के चलते प्रशासन ने 31 मार्च तक शिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्देेेशों के बाद चंबा में विभिन्न जगहों पर किराये के कमरों को लेकर रहने वाले विद्यार्थियों की दिक्कतें बढ़ गई थी। ऐसे में बुधवार को चंबा से किलाड़ के लिए चॉपर के जरिये तीन उड़ानों के माध्यम से 109 विद्यार्थियों सहित लोगों ने आवाजाही की।
गौरतलब हो कि कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए शासन-प्रशासन ने 31 मार्च तक सभी शिक्षण संस्थान बंद करवा दिए हैं। ऐसे में जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल सहित कुछ अन्य शिक्षण संस्थान में शिक्षा अर्जित करने वाले पांगी के धरवास, किलाड़, साच के 72 विद्यार्थी चंबा में ही फंसे हुए हैं।
घर जाने के लिए अनुमति न मिलने और कोई साधन न होने से विद्यार्थियों की मुसीबतें बढ़ गई थीं। इसके चलते विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन से चंबा से किलाड़ के लिए हवाई उड़ाने कर उन्हें चंबा से पांगी भेजने की मांग उठाई थी। इसके चलते बुधवार को 72 विद्यार्थियों को चॉपर के लिए किलाड़ पहुंचाया गया। जबकि, तीन उड़ानों के तहत 32 लोगों को पांगी से चंबा पहुंचाया गया।
जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि चॉपर के जरिये 72 विद्यार्थियों को चॉपर के जरिये पांगी और 32 लोगों को किलाड़ से चंबा लाया गया है। विद्यार्थियों की दिक्कतों को देखते हुए ही हवाई उड़ानें करवाई गई।