फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुल्लू से पांगी लौट रहे 72 लोग भूस्खलन में फंसे

Tue, 26 Aug 2025 09:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कुल्लू और कांगड़ा से लौटकर पांगी जा रहे 72 लोग पिछले तीन दिन से तांडी और शोर के बीच भूस्खलन के कारण फंसे हुए हैं। ये सभी लोग कुल 16 गाड़ियों में सफर कर रहे थे। रास्ते में जगह-जगह भूस्खलन होने से मार्ग बाधित हो गया और वाहन आगे नहीं बढ़ पाए। प्रशासन ने फंसे लोगों के ठहरने और खाने की व्यवस्था त्रिलोकीनाथ सराय भवन, तांडी और शोर गांव में करवाई है। प्रभावित लोग मार्ग बहाली का इंतजार कर रहे हैं। फंसे यात्री देवराज, अमरजीत, लक्ष्मण नाथ, प्रदीप कुमार और सेबू देवी ने बताया कि वे शनिवार को कुल्लू से टैक्सी और निजी वाहनों के माध्यम से पांगी के लिए निकले थे, लेकिन तांडी और शोर में भूस्खलन के कारण फंस गए। तीन दिन से वे यहीं रुके हैं। यात्रियों ने कहा कि नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन मार्ग अवरुद्ध होने से आगे बढ़ना संभव नहीं है। प्रशासन की ओर से भोजन और ठहरने का प्रबंध किया गया है। उधर, पांगी के कार्यवाहक आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी ने बताया कि उदयपुर एसडीएम से संपर्क कर सभी लोगों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचा दिया गया है। मौसम साफ होते ही मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पांगी की कई सड़कें बंद
फिलहाल पांगी घाटी में किलाड़ से मिंडल, पूर्ति, शोर, सुराल, करयूनी, सेचुनाला, कुमार और परमार मार्ग बंद हैं। केवल किलाड़ से साचपास का मार्ग आंशिक रूप से बहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें