फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा से कुल्लू जा रहे यात्री को एक सीट के दो बार चुकाने पड़े पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा से कुल्लू जाने वाले व्यक्ति को एक सीट के लिए दो बार किराया अदा करना पड़ा। राम दाम निवासी पांगी चंबा से कुल्लू जाने के लिए सरकारी बस में सीट बुक करवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवाई। ऑनलाइन बुकिंग करवाने के लिए उसने 680 रुपये का भुगतान किया। बुकिंग के अनुसार उसे बस में बीस नंबर की सीट दी गई। मगर बुधवार को सुबह के समय जब वह अपनी टिकट की पुष्टि करने के लिए बस स्टैंड पर गया, तो वहां उसे टिकट काउंटर पर बताया गया कि ऑनलाइन टिकट की बुकिंग मान्य नहीं है।
विज्ञापन


इसलिए उन्हें दोबारा से सीट की बुकिंग करवानी होगी। इसके चलते मजबूरी में उसे दोबारा सीट बुक करवाने के लिए 665 रुपये चुकाने पड़े। हालांकि इस बार भी उन्हें वही सीट नंबर दिया गया, इसको लेकर व्यक्ति ने आरएम चंबा से भी शिकायत की। मगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके कारण व्यक्ति ने अपनी शिकायत उपायुक्त चंबा हरीकेश मीणा के समक्ष रखी। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारी को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें