फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 मकान क्षतिग्रस्त, तीन गोशालाओं समेत एक घराट ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में भारी बारिश और बर्फबारी ने कहर बरपा दिया है। 24 घंटे की बारिश और बर्फबारी से अभी तक 63 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जबकि एक घराट समेत तीन गोशालाएं ध्वस्त हुई हैं। इसके अलावा एक सरकारी स्कूल की चारदीवारी को भी नुकसान पहुंचा है। जिला प्रशासन के पास पिछले 24 घंटों में यह नुकसान की रिपोर्ट पहुंची हैै। प्रशासनिक टीमों ने गांव-गांव जाकर यह रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पटवार वृत्त सुनारा में छह, गैहरा में आठ, पियूहरा और छत्तराड़ी में आठ-आठ, गुवाड़ में 12, कूंर में दस, राड़ी, खुंदेल में दस और गुराड़ में सात मकानों को भारी बारिश और बर्फबारी के कारण नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा प्राथमिक स्कूल सामरा की चारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हुई है।

अब तक इतना हुआ नुकसान
जिले में भारी बारिश और बर्फबारी से अब तक करीब 222 मकानों को नुकसान पहुंचा है। जबकि साठ गोशालाएं ध्वस्त हुई हैं। इसके अलावा दो फुट ब्रिज भी टूटे हैं। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। विभागीय टीमें क्षेत्रों का दौर कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 63 मकानों को नुकसान पहुंचने की रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें