फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगा गिरने से सुराड़ा में सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियां दबीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-जुम्महार मार्ग पर सुराड़ा के समीप डंगा ढहने से तीन गाड़ियां मलबे में दब गईं। जबकि, आधा दर्जन गाड़ियों को क्षति पहुंची हैं। गनीमत रही कि यह घटना रविवार देर रात को हुई। अन्यथा दिन के समय ऐसा होने से जान का नुकसान भी हो सकता था। मलबा गिरने से वाहनों को खासा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी वाहन मालिकों को सुबह के समय लगी। प्रशासन ने सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी और रिपोर्ट तैैयार की। यह वाहन नरेंद्र पुरी, डॉ. सुभाष चौहान, लेखराज शर्मा पुत्र दीनानाथ शर्मा मोहल्ला सुराड़ा के थे जबकि अन्य वाहनों को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार गाड़ियां चंबा-जुम्महार मार्ग पर सुराड़ा मोहल्ले के समीप आसपास के लोगों ने सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा किया था।

इसी दौरान रविवार रात के समय डंगा धंस गया और इससे बड़ी मात्रा में मलबा यहां खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। इसके चलते तीन गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिले में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद लगातार हो रहे भूस्खलन से पहाड़ दरक रहे है। इससे कई घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं तो वहीं कई परिवार बेघर हो चुके हैं। चंबा-पठानकोट हाईवे समेत कई मार्ग घंटों बाधित रहने से लोगों को आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कार्यवाहक एसडीएम एवं तहसीलदार चंबा पवन ठाकुर ने बताया कि चंबा-जुम्महार मार्ग पर सड़क किनारे डंगा धंसने से तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें