फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़सर से लेकर डलझील तक हर दुकान के साथ बनेगा अस्थायी शौचालय

विज्ञापन
toilet - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। इस बार पवित्र मणिमहेश यात्रा में हड़सर से लेकर डलझील तक लगने वाली अस्थायी दुकानों के साथ एक अस्थायी शौचालय बनाया जाएगा। दुकान के साथ शौचालय का निर्माण करवाने की जिम्मेवारी संबंधित दुकानदार की होगी। ऐसा नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम यात्रा के दौरान किसी प्रकार की गंदगी को फैलने से रोकने के लिए उठाया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर लोग जलजनित रोगों की चपेट में आ जाते हैं। जो दुकानदार प्रशासन के पास दुकानें लगाने की अनुमति लेने पहुंच रहे हैं। उन्हें इस बारे में कड़े निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा यात्रा खत्म होने के बाद दुकानदारों को दुकान के परिक्षेत्र में सफाई करनी होगी। ताकि यहां का वातावरण स्वच्छ रहे।

गौरतलब है कि हड़सर से लेकर डलझील तक 350 के करीब अस्थायी दुकानें लगती हैं। यहां पर श्रद्धालु खाने पीने और ठहराव के लिए रुकते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को वहां पर शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाती। इसके चलते श्रद्धालुओं को खुले में शौच करना पड़ता है। इसके कारण वातावरण दूषित होता है। इस बार स्थानीय प्रशासन ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। यात्रा में श्रद्धालुओं को साफ और स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही यात्रा के बाद भी वन्य प्राणी क्षेत्र में किसी प्रकार की गंदगी नजर नहीं आएगी। प्रशासन की ओर से ऐसी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण के साथ नहीं किया जाएगा कोई समझौता : पीपी सिंह
एडीएम पीपी सिंह ने बताया कि पर्यावरण के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसलिए प्रशासन ने दुकानदारों को दुकानों के साथ एक अस्थायी शौचालय बनाने के निर्देश दिए हैं। इसकी प्रशासनिक टीम और सेक्टर अधिकारी यात्रा के दौरान नियमित जांच करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें