फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भडियां कोठी के लिए साढ़े चार करोड़ से बनेगा पुल

विज्ञापन
demo pic - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। भडियां कोठी पंचायत के हजारों लोगों को जल्द की बस सुविधा मिलेगी। इसके लिए लोग निर्माण विभाग ने रावी नदी पर पुल बनाने का फैसला लिया है। इसको लेकर प्रदेश सरकार से भी मंजूरी मिल चुकी है। पुल का निर्माण कार्य करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से मनाया जाएगा। पुल के बनने से पंचायत की तीन हजार आबादी को लाभ मिलेगा। इसको लेकर टेंडर अवार्ड भी हो चुके हैं। जल्द ही पुल निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके बाद भडियां कोठी पंचायत के लिए बस और बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाएगी। हालांकि एनएचपीसी ने भडियां पंचायत के लिए काफी समय पहले पुल का निर्माण किया गया था। मगर इस पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाती है। इसके कारण पंचायत के लोगों को आज तक बस सुविधा से महरूम रहना पड़ा है। हालांकि पंचायत के लिए लोनिवि ने सड़क का निर्माण कर दिया है। मगर पुल की वजह से बसों और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही पंचायत के लिए नहीं हो पा रही थी। इस वजह से लोगों को घरों की निर्माण सामग्री छोटे वाहनों के माध्यम से करवानी पड़ती थी। इसमें उन्हें अधिक पैसा खर्च करना पड़ता था। ग्रामीण लंबे समय से लोनिवि से भडियां के लिए बस योग्य पुल का निर्माण करने की मांग कर रहे थे। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से सरकार को एक प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। प्रदेश सरकार की ओर से पुल निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। विभाग पुल निर्माण को लेकर बाकि औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। इसके पूरा होते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


डेढ़ करोड़ से होगी सड़क की टारिंग
भडियां कोठी पंचायत के लिए बनी सड़क को पक्का करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इस बजट से सड़क की टारिंग की जाएगी। ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। इसको लेकर भी कार्य प्रक्रिया हो पूरी हो चुकी है। जल्द ही सड़क की दुर्दशा सुधर जाएगी। अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि भडियां कोठी के लिए पुल का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। कार्य शुरू करने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें