लोनिवि विश्राम गृह सलूणी में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन एसडीएम सलूणी डॉ. किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में वर्ष 2016-17 का बजट पास किया गया। जिसमें लगभग साढ़े सात लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
इसके अलावा इस बैठक में जिला परिषद सदस्य ब्याणा वार्ड दीप कुमार ने एफआरयू सलूणी का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 से सलूणी सामुदायिक स्वास्थ्य को एफआरयू का दर्जा प्राप्त हुआ है। जिसके लिए करीब चालीस लाख रुपये का बजट मौजूद है। लेकिन भवन का निर्माण न होने से जिप सदस्य दीप कुमार ने भारी रोष प्रकट किया। एसडीएम सलूूणी किशोरी लाल शर्मा ने मौके पर एफआरयू के लिए भूमि चयन के लिए तहसीलदार अजय पराशर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया। जिसमें एसडीओ सलूणी लोनिवि मनोज टंडन, पंचायत समिति सदस्य सलूणी बिंदिया ठाकुर, पंचायत प्रधान रेखा ठाकुर को सदस्य बनाया गया।
यह कमेटी पंद्रह दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय को सौंपेगी। इस बैठक में बीडीओ जोगेंद्र कुमार, एसडीओ आईपीएच रत्न सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. कुलवीर, बीएमओ किहार डॉ. नरेंद्र, आयुर्वेदिक चिकित्सक अंकित शर्मा, उमेश कुमारी, नरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य वरिष्ठ विद्यालय सलूणी थान सिंह, उप निरीक्षक हरीश कुमार, निशा देवी व बीना देवी सहित अन्य मौजूद रहे।