फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में 551 करोड़ रुपये से बनाई जाएंगी 65 सड़कें, जुड़ेंगे 76 गांव

Fri, 23 Oct 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई के तहत 327 किलोमीटर लंबा सड़क नेटवर्क बिछाने को मंजूरी
विज्ञापन

दूरदराज के गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा, अब आवागमन होगा आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 551 करोड़ रुपये की लागत से 65 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों की स्वीकृति मिलने से जिले के 76 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का रास्ता साफ हुआ है।
करीब 327 किलोमीटर लंबाई में बनने वाली सड़कों से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने के साथ जरूरी सेवाओं तक पहुंच भी सुगम होगी।
पहाड़ी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण चंबा जिले के कई दूरदराज गांवों में आवाजाही आज भी चुनौती बनी हुई है। कई स्थानों पर लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए कठिन रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में नई सड़कों का निर्माण ग्रामीणों के दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम होगा। खासकर विद्यार्थियों, मरीजों और नौकरी या अन्य कार्यों के लिए रोजाना आने-जाने वाले लोगों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सड़क संपर्क बेहतर होने से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और बागवानी गतिविधियों को भी गति मिल सकती है। किसानों और बागवानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, जिससे परिवहन की दिक्कतें कम करने में मदद मिलेगी। वहीं, सड़क सुविधा बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत स्वीकृत सड़कों का निर्माण पूरा होने के बाद जिले के दूरस्थ इलाकों का संपर्क मुख्य मार्गों से बेहतर होगा। इससे लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 65 सड़कों को स्वीकृति मिली है। इनके निर्माण से जिले के 76 गांव सड़क सुविधा से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें