फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्वास्थ्य खंड किहार में 63 बच्चे निकले गंभीर एनीमिया से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वास्थ्य खंड किहार में 63 बच्चे गंभीर एनीमिया से पीड़ित मिले हैं, जबकि 5,000 बच्चे अन्य श्रेणी के एनीमिया से पीड़ित पाए गए हैं। एनीमिया मुक्त अभियान के तहत बच्चों में तीन श्रेेणियों के एनीमिया की जांच की गई। इसमें गंभीर, मॉडरेट और माइल्ड एनीमिया शामिल रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के तहत स्वास्थ्य खंड के दायरे में आने वाली 186 प्राथमिक पाठशालाओं और 160 आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान एनीमिया से पीड़ित मिले बच्चों को स्वास्थ्य विभाग ने आयरन सिरप और खाने वाली गोलियां संबंधित स्वास्थ्य उपकेंद्रों में भेज दी हैं। जहां से संबंधित आशा वर्कर दवाई लेकर बच्चों के घर पर छोडे़ंगी। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को इन दवाइयों को खाने के बारे में जानकारी देंगी।
सबसे बड़ी बात यह सामने आई कि अभिभावकों को अपने बच्चों की बीमारी के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी। ऐसे में अभिभावकों को अब बच्चों की देखभाल रखने का परामर्श दिया गया है। साथ ही विभाग की तरफ से दी गई दवाइयों को नियमानुसार बच्चों को खिलाने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य जांच के दौरान इन बच्चों में खून और आयरन की कमी सामने आई। पीड़ित बच्चों का पूरा रिकॉर्ड स्वास्थ्य टीमों ने विभाग के पास जमा करवा दिया है। अब इन बच्चों को एनीमिया से मुक्त करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी किहार डॉक्टर शाम लाल ने बताया कि उनके परिक्षेत्र में 63 बच्चे गंभीर एनीमिया से पीड़ित मिले हैं। जबकि माइल्ड और मॉडरेट श्रेणी के एनीमिया वाले बच्चों की संख्या अधिक है। बच्चों को दवाई पहुंचाने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें