फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में 62 बार सुलगी चिंगारी, भारी नुकसान

Sat, 24 Dec 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
fire - फोटो : demo pics
विज्ञापन
वर्ष 2016 के दिसंबर माह तक लगभग 62 बार आग ने चंबा के विभिन्न क्षेत्र में अपना कहर बरपाया। जिससे लगभग 1 करोड़ 81 लाख 66 हजार 200 रुपये की संपत्ति जलकर राख हुई है। अग्निशमन विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए लगभग 8 करोड़ 72 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति को खाक होने से बचाया।
विज्ञापन


आगजनी के लिहाज से चंबा हमेशा की काफी संवेदनशील रहा है। पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते यहां के भवनों का निर्माण और निर्माण में प्रयोग लाई जाने वाली सामग्री हर बार आग में घी का काम करती आई। जिससे हर बार आगजनी से होने वाला नुकसान बढ़ता ही जा रहा है। बावजूद इसके अग्निशमन विभाग चौबीसों घंटे अपने दल-बल के साथ आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश करता नजर आया है। वर्ष 2016 में अग्निशमन विभाग ने लगभग 62 आग की घटनाओं के केस पंजीकृत किए हैं।

आंकड़ों की मानें तो आग से सबसे अधिक नुकसान दुर्गम क्षेत्रों में सामने आया है। हालांकि शहरी क्षेत्रों में भी आग ने कहर बरपाया है। लेकिन आंकड़ों की औसत ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले नुकसान की ओर इशारा करती है। इसी के आधार पर हाल ही में प्रदेश सरकार ने एक के बाद एक बनीखेत, भरमौर और तीसा में अग्निशमन केंद्र खोल दिए हैं। पांगी, सलूणी और भटियात में अग्निशमन केंद्र खोला जाना भी सरकार की प्राथमिकता में शुमार है।    
विज्ञापन


विभाग हर तरह की आगजनी पर काबू पाने में समर्थ : कैलासो राम     
जिला अग्निशमन अधिकारी कैलासो राम ने बताया कि चंबा आगजनी के लिहाजा से संवेदनशील क्षेत्र है। जिसके मुख्य कारणों में भौगोलिकता और कृत्रिमता दोनों ही शामिल हैं। जिला अग्निशमन विभाग के पास प्रशिक्षित और कुशल स्टाफ होने के साथ उच्च क्षमता वाले अग्निशामक यंत्र है। जिसके चलते विभाग हर तरह की आगजनी को काबू करने में सक्षम है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें