फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिहार में भूस्खलन से दो घंटे ठप रहा नेशनल हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वीरवार को परिहार के समीप भूस्खलन के कारण दो घंटों तक वाहनों की आवाजाही के लिए ठप रहा। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह के समय अचानक पहाड़ी दरकने से सड़क पर मलबा और पत्थर आ गिरे। सड़क बंद होने के कारण यहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे दोनों तरफ दर्जनों वाहन फंस गए।
विज्ञापन


यात्रियों ने इस बारे में राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण को सूचना दी। इसके बाद विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशाषी अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि बारिश के कारण हुए भूस्खलन से पठानकोट मार्ग पर यातायात बाधित हुआ था। मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें