फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियां स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम, आईटीआई प्रधानाचार्य ने जागरूक कीं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से अपराजिता 100 मिलियन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला आईटीआई के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के तहत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि विपिन शर्मा ने कहा कि मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके इरादों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों में उड़ान होती। जिसे सुनने के बाद उपस्थित छात्राएं खुद को तालियां मारने से नहीं रोक पाईं। उन्होंने कहा कि अपराजिता का सही मायने में अर्थ होता है कि जिसे कोई हरा न सके। महिलाओं में ही ऐसी आत्मशक्ति होती है कि जिसके बलबूते वे हरेक मुसीबत का डट कर सामना कर सकती हैं। बशर्ते महिलाओं को अपने अंदर छुपी इस आत्म शक्ति को जागृत करने की आवश्यक्ता है। जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित महिलाएं हरेक मुकाम को हासिल कर सकती हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकारें महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं खुद को सशक्त बना सकती हैं। छात्राओं को अपनी प्रेरणा बनाने के लिए प्रदेश व जिला में कई बड़ी महिला अधिकारी मौजूद हैं। जिनसे प्रेरणा लेकर महिलाएं जीवन में तरक्की पा सकती हैं।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर पूजा ठाकुर ने छात्राओं को गुनाह के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि महिला, बच्चे और अन्य किसी के साथ भी उन्हें कोई अपराध होता नजर आता है। तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि पीड़ित की सहायता की जा सके। अपने ऊपर होने वाले किसी भी जुर्म को सहन करने के बजाय उसका डटकर सामना करें। जिला की युवतियां पढ़ाई छोड़ शादी करने में दिलचस्पी दिखा रही हैं, जो कि गलत है। इसी कारण महिलाएं शादी के बाद हिंसा का शिकार बन रही हैं। युवतियों को पढ़ाई कर पहले खुद को आत्म निर्भर बनाना चाहिए।

आईसीडीएस विभाग की महिला कल्याण अधिकारी शिवानी शर्मा ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र की जानकारी होनी चाहिए। देश की आबादी में आज महिलाओं की संख्या आधी है। इसलिए महिलाएं शक्तिशाली होंगी तो देश भी शक्तिशाली बनेगा। इसलिए महिलाओं को शक्तिशाली बनने के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा।
विज्ञापन

आईसीडीएस विभाग की समन्वयक ज्योति और शिवालिका ने भी कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं का मार्ग दर्शन किया। साथ ही उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रधानाचार्य दीपक महाजन ने भी छात्राओं को उनके अधिकारों से रूबरू करवाया। कहा कि विद्यालय में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं, साथ ही सेक्सुअल ह्रासमेंट कमेटी का भी गठन किया गया है। कहा कि विद्यालय की बच्चियां राज्य और प्रदेश सरकार की अनेक गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करती आ रही हैं। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ सहित 320 छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें