फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में बहाया जा रहा मेडिकल कॉलेज का बायोमेडिकल वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट को नाले में खुले में फेंका जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के साथ बने अस्पताल के नए भवन के पीछे लगे ढेर इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। इन ढेरों में मेडिकल कॉलेज चंबा से निकलने वाले दस्तानें, सुईयों, ग्लूकोज की पाइपों समेत अन्य सामान फेंका गया है।

इसे बड़ी ही चालाकी से नाले को ठिकान लगाया जा रहा है। अगर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन समय रहते इस पर अंकुश लगाने में सफल नहीं हो पाता है, तो आने वाले समय में खुले में जाने वाला यह मेडिकल वेस्ट कई प्रकार की बीमारियों को न्यौता देगा। गौरतलब हो कि जिले की सवा पांच लाख की आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पर ही निर्भर है। मेडिकल कॉलेज चंबा में ईलाज करवाने के लिए जिले के कोने-कोने से मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात तो यह है कि मेडिकल कॉलेज चंबा से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट को नाले में ही ठिकाने लगाया जा रहा है। हैरानी की बात यहां पर यह है कि कॉलेज प्रबंधन को भी इस बारे खबर नहीं है। वहीं बायोमेडिकल वेस्ट के नाले के माध्यम से पेयजल स्रोतों और जमीन के संपर्क में आने से कई प्रकार की जानलेवा बीमारियां फैल सकती है। समय पर अंकुश न लगाने से शहर के लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। एमएस डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि अस्पताल के भवन के पीछे अगर बायोमेडिकल वेस्ट को ठिकाने लगाया जा रहा है तो इस संबंध में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस संबंध में उचित व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें